पूजा से पहले नदी में स्नान करने उतरा युवक तेज बहाव में बहा।

पूजा से पहले नदी में स्नान करने उतरा युवक तेज बहाव में बहा।
खबर शेयर करें:

पूजा से पहले नदी में स्नान करने उतरा युवक तेज बहाव में बहा। 

SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।



रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि):अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पूजा-अनुष्ठान के लिए नदी किनारे गए एक स्थानीय युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

 घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, अगस्त्यमुनि के बनियाड़ी गांव निवासी नीरज नेगी एक धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में नदी किनारे पहुँचे थे। पूजा शुरू करने से पहले वे नदी में स्नान करने के लिए उतरे। इसी दौरान पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी के तेज करंट में नीरज का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह देखते ही देखते गहरे पानी में बह गए।

युवक के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू डाइवर्स और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी के अलग-अलग घाटों और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->