मद्महेश्वर ट्रैकिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से दो श्रद्धालुओं की मौत ।
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग के तहत आने वाले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटनाएं 23 मई और 24 मई 2026 को सामने आईं।
जानकारी के अनुसार, मद्महेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित वन विभाग की चौकी के समीप और खटारा तोक नामक स्थान पर दो अलग-अलग श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक श्रद्धालुओं की पहचान रविंद्र प्रभाकर: उम्र लगभग 50 वर्ष।संजय कुमार: पुत्र कृष्णा नाथ प्रसाद, निवासी- विनीत खंड, गोमती नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है।
।डीडीआरएफ टीम ने शुरू किया रेस्क्यूघटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल जिला आपदा रेस्क्यू फोर्स (DDRF) की टीम को मौके के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीम दोनों शवों को पहाड़ी रास्ते से मुख्य सड़क मार्ग तक लाने का काम कर रही है। सड़क मार्ग पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा।


