सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।



हल्द्वानी पुलिस ने पीपलपड़ाव जंगल क्षेत्र में वन विभाग के वाचर मेवा लाल की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी चौकीदार तिवारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी से हमला कर मेवा लाल की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वन विभाग और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->