कर्णप्रयाग में मामूली कहासुनी के बाद भारी बवाल।

कर्णप्रयाग में मामूली कहासुनी के बाद भारी बवाल।
खबर शेयर करें:

कर्णप्रयाग में मामूली कहासुनी के बाद भारी बवाल।

धारदार हथियार के हमले में स्थानीय व्यापारी गंभीर रूप से घायल। 

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।


कर्णप्रयाग (चमोली): चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब यात्रा पर आए सिख समुदाय के कुछ यात्रियों की स्थानीय लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिख यात्रियों ने धारदार हथियार (तलवार) से स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक स्थानीय व्यापारी का सिर फट गया और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।



इस हिंसक घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने तुरंत पुलिस चौकी परिसर और बदरीनाथ हाईवे को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।


व्यापारियों की मुख्य मांगें:स्थानीय व्यापार मंडल और नागरिकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के सामने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध: धार्मिक यात्राओं के नाम पर धारदार हथियार (जैसे तलवार और अन्य घातक शस्त्र) ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी: स्थानीय व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी यात्रियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।कड़े चेकिंग अभियान: यात्रा मार्गों और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी असामाजिक तत्व या यात्री हथियार लेकर देवभूमि में प्रवेश न कर सके।फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करने और हाईवे को सुचारू रूप से संचालित करने के प्रयास में जुटे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->