नगरासू गुरुद्वारे में भारी तनाव, छत पर चढ़े निहंग सिख, पुलिस बल तैनात।

नगरासू गुरुद्वारे में भारी तनाव, छत पर चढ़े निहंग सिख, पुलिस बल तैनात।
खबर शेयर करें:

नगरासू गुरुद्वारे में भारी तनाव, छत पर चढ़े निहंग सिख, पुलिस बल तैनात।



रुद्रप्रयाग।कर्णप्रयाग में हुई हालिया घटना के बाद शनिवार को रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए हैं और उन्होंने परिसर पर जबरन कब्जा जमा लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में पहुंचे निहंग सिखों ने वहां मौजूद सेवादार और एक स्थानीय बाबा के साथ बदसलूकी और मारपीट की। मारपीट की इस घटना के बाद हंगामा बढ़ गया और कुछ निहंग सीधे गुरुद्वारे की छत पर जा चढ़े, जिससे मौके पर स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई।

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। पुलिस अधिकारी स्थिति को शांत कराने, छत पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने और मामले को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->