भालू के हमले से घायल महिला को हायर सेन्टर किया रेफर।
चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित पाव गांव से बुधवार को घास लेने गईं एक महिला जंगल में लापता हो गईं। ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो एक स्थान पर महिला की दरांती व रस्सी एवं कुछ दूरी पर खून के धब्बे, महिला का दुपट्टा पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला को गुलदार या भालू ने शिकार बना दिया है। हालांकि, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम वापस लौट आई थी। जानकारी के अनुसार पाव गांव की रामेश्वरी देवी बुधवार सुबह अकेले ही पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थीं। गांव से एक किमी की दूरी पर गजे डंग्रा तोक में बांज का घना जंगल है। रामेश्वरी देवी जब घर नहीं लौटी तो चिंतित स्वजन ने ग्रामीणों के साथ पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ जंगल में खोजबीन शूरू कर दी। डस दौरान रस्सी के साथ आसपास खून के धब्बे व दुपट्टा बरामद हुआ। 50 वर्षीय रामेश्वरी देवी के पति अनिल कुमार व्यापारी हैं। रामेश्वरी देवी पर जंगल में गुलदार व भालू ने हमला कर दिया है। पोखरी थानाध्यक्ष देंद्र पंत ने बताया कि स्वजन, ग्रामीण व वन विभाग की टीम के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया गया था। गुरुवार सुबह फिर ढूंढ-खोज के लिए टीम राना हुईं, इस दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थानीय लोगो एवं वन विभाग की टीम को महिला घायल अवस्था में मिली। महिला चट्टान पर अटकी हुई है वहां से रेसक्यू करना चुनौती पूर्ण बना हुवा है, महिला को चट्टान से निकलकर महिला को प्रा० स्वा क्रेन्द भेजा गया महिला से बात चीत करते हुए परिजनो ने बताया की उन्होंने किसी तरह खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया। भालू के हमले में घायल महिला को हायर सेंटर किया गया रेफर।



