वाहन दुघर्टना ग्रस्त,7 घायल
थराली के कुराड़-पार्था मोटर मार्ग पर कुराड़ गांव के पास एक वाहन महिंद्रा बोलेरो संख्या *UK 11 TA 2334* दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। जिसमें *08 लोग* सवार थे
सूचना प्राप्त होते ही थाना थराली का पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर देखा कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल DDRF टीम को मौके पर बुलाया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा को तुरंत मौके पर बुलाया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की साहयता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया। जिनमें से 07 घायलों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात Higher Center रेफर किया गया, जबकि 01 सामान्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से छुट्टी दे दी गई।


