श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की बाइक फिसली, बाइक सवार की मौत ।

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की बाइक फिसली, बाइक सवार की मौत ।
खबर शेयर करें:

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की बाइक फिसली, बाइक सवार की मौत ।

 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के बगड़ चौराहे के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय साहिल बाबा, निवासी जिला करनाल (हरियाणा), गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, साहिल बाबा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पंजाब नंबर PB46AN9223 बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों की उन्हें मृत घोषित कर दिया 

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->