देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; राहत-बचाव अभियान जारी।
**टिहरी, 6 अगस्त।** टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बछेलीखाल पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऊपर एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ एवं अन्य राहत-बचाव टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
फिलहाल हादसे में कितने लोग सवार थे और किसी के घायल या मृत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। जैसे ही प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।


