तिलवाड़ा में गदेरे के उफान से केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा एनएच विभाग।

तिलवाड़ा में गदेरे के उफान से केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा एनएच विभाग।
खबर शेयर करें:

तिलवाड़ा में गदेरे के उफान से केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा एनएच विभाग।



**रुद्रप्रयाग, 6 अगस्त।** बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद तिलवाड़ा बाजार स्थित नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय के पास बहने वाला गदेरा अचानक उफान पर आ गया। गदेरे से भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

मलबे के कारण सार्वजनिक शौचालय के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ, जबकि नगर पंचायत के कूड़ेदान भी कीचड़ और मलबे में फंस गए। हाईवे पर मलबा जमा होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पैदा हो गईं।

सूचना मिलते ही एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ओर से जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। विभाग सड़क को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटा हुआ है।

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->