नशे में धुत चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।
बछेली खाल। बछेली खाल क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले एक शराबी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16.06.2026 को बछेली खाल क्षेत्र में एक होटल के सामने दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस जांच में सामने आया कि एक महिंद्रा पिकअप के चालक ने लापरवाही और बेहद खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।मौके पर जब पुलिस ने एल्कोमीटर (Alcometer) से पिकअप चालक की जांच की, तो उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी के वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया है।


