ऊखीमठ में चेकिंग के दौरान 14 बोतल अवैध शराब के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार।

ऊखीमठ में चेकिंग के दौरान 14 बोतल अवैध शराब के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

ऊखीमठ में चेकिंग के दौरान 14 बोतल अवैध शराब के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार।



रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में अवैध शराब और अपराध के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज 14 जून 2026 को ऊखीमठ पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 बोतल 'Solmat Black Special Whisky' बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 52 वर्षीय गोपाल जाट, पुत्र नानूराम जाट के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से जिला भीलवाड़ा, राजस्थान का निवासी है, जो वर्तमान में ऊखीमठ के मनसूना क्षेत्र में रह रहा था।आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जअवैध शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने अभियुक्त गोपाल जाट के खिलाफ कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद शराब को सील कर दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->