पोखरी में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा इको वाहन।

पोखरी में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा इको वाहन।
खबर शेयर करें:

पोखरी में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा इको वाहन।

विधायक लखपत बुटोला ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को निकाला बाहर।


पोखरी: चमोली जिले के पोखरी अंतर्गत चांदनी खाल-उल्काधर मोटर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ  एक इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बड़ा रेस्क्यू अभियान चलाया।

विधायक और ग्रामीणों ने खाई में उतरकर चलाया रेस्क्यू

हादसे की खबर मिलते ही बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बिना वक्त गंवाए गहरी खाई में उतरे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर फंसे तीनों घायलों को बेहद सूझबूझ और मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को स्ट्रेचर और स्थानीय संसाधनों की मदद से पहाड़ी से ऊपर सड़क तक पहुंचाया गया।अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीरखाई से बाहर निकालने के बाद पुलिस प्रशासन और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। डॉक्टरों को पहले ही अलर्ट पर रखा गया है ताकि पहुंचते ही उन्हें तुरंत इलाज मिल सके। स्थानीय लोगों ने विधायक और युवाओं की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

*घायल व्यक्तियों का विवरण—*

1-बिजनेस रावत पुत्र स्व. श्री नंदन सिंह, निवासी गुनियाला, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 40 वर्ष।
2-अनुज पुत्र देवेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम भिकोना, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 24 वर्ष।
3-अक्षय पुत्र आशा लाल, निवासी चौराखा
ल, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 24 वर्ष।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->