गोपेश्वर में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
गोपेश्वर। गोपेश्वर बाजार में युवती से छेड़छाड़ करने वाले नेपाली मूल के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही कार्रवाई न होने की खबरों को भी पूरी तरह भ्रामक और अफवाह करार दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (11 जून 2026) को गोपेश्वर बाजार में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात चीता पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाई और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।इसके बाद पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली गोपेश्वर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या- 14/2026 और नए कानून की धारा 75(1)(i) BNS के तहत तत्काल केस दर्ज किया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश बहादुर खड़का (पुत्र गौरख बहादुर खड़का) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नगरपालिका बड़ी मालिका, नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में गोपेश्वर के मुर्गी फार्म के पास रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार (12 जून 2026) को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जिला कारागार पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।


