सिल्ला में 13 जून को होगी कांग्रेस की सेक्टर बैठक।

सिल्ला में 13 जून को होगी कांग्रेस की सेक्टर बैठक।
खबर शेयर करें:

सिल्ला में 13 जून को होगी कांग्रेस की सेक्टर बैठक। 

संगठन सुदृढ़ीकरण और जन मुद्दों पर होगी चर्चा।


रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 13 जून 2026 को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सिल्ला में आयोजित होने वाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अगस्त्यमुनि के पठालीधार सेक्टर की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का प्रमुख उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तैयार करना है।

बैठक में पोलिंग बूथवार समीक्षा, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा, प्रत्येक गांव में पुराने कांग्रेस परिवारों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान, तथा नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार की योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की जांच, भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद के मामलों को उजागर करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायतों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे। बैठक में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारों का विधायकों द्वारा उपयोग किए जाने तथा पंचायतों के अधिकारों के कथित हनन के मामलों को जनता के बीच ले जाने और इसके विरोध को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बैठक में समय पर पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->