श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत।

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत।
खबर शेयर करें:

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत।

तेवड़ी-सेम के लक्ष्मीनारायण मंदिर की महिमा का किया उल्लेख।


केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने नारायण धार स्थित तेवड़ी-सेम के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पंडित बृजमोहन नौटियाल के श्रीमुख से कथा सुनने को अपना सौभाग्य बताया।

मनोज रावत ने कहा कि तेवड़ी-सेम का लक्ष्मीनारायण मंदिर क्षेत्र की एक अनमोल धरोहर है, जिसकी ख्याति अभी व्यापक स्तर पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, श्रीनगर और डिम्मर के लक्ष्मीनारायण मंदिर यात्रा मार्ग पर होने के कारण प्रसिद्ध हैं, लेकिन मूर्तिकला और शिल्पकला की दृष्टि से तेवड़ी-सेम स्थित भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की प्रतिमा अत्यंत आकर्षक एवं अद्वितीय है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व मंदिर दर्शन के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान महावीर नेगी को यहां किसी धार्मिक आयोजन के आयोजन की सलाह दी थी। प्रधान एवं ग्रामीणों के प्रयासों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर इस दिव्य नारायण भूमि को पुनः जागृत करने का सराहनीय कार्य किया गया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिससे भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आगे का मार्ग भगवान नारायण की इच्छा और स्थानीय लोगों के प्रयासों से प्रशस्त होगा।

मनोज रावत ने इस सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान महावीर नेगी सहित समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->