नदी में डूबी किशोरी का शव नदी से हुआ बरामद।

नदी में डूबी किशोरी का शव नदी से हुआ बरामद।
खबर शेयर करें:

 नदी में डूबी किशोरी का शव नदी से हुआ बरामद।



विकासनगर/देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला के समीप यमुना नदी में डूबी एक किशोरी का शव SDRF ने सर्च अभियान चलाकर बरामद कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 3:12 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि भीमावाला के पास यमुना नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम पोस्ट प्रभारी डाकपत्थर अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने तत्काल नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा गहन खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद नदी में डूबी किशोरी देवी (17 वर्ष), पुत्री श्री नागराज, निवासी मार्टिनडेल, नवाबगढ़ का शव बरामद कर नदी से बाहर निकाला गया।

SDRF टीम ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

SDRF ने नदी और जलाशयों के आसपास सावधानी बरतने की अपील करते हुए लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->