परीक्षा घोटालों और पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में, सरकार जवाब दे : मनोज रावत

परीक्षा घोटालों और पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में, सरकार जवाब दे : मनोज रावत
खबर शेयर करें:

परीक्षा घोटालों और पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में, सरकार जवाब दे : मनोज रावत



अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार नगर पंचायत अगस्त्यमुनि सभागार में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर केंद्र एवं राज्य सरकारों की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने NEET सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा बार-बार परीक्षाएं स्थगित होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब परीक्षाएं रद्द या स्थगित होती हैं, तो युवाओं का मनोबल टूटता है और उनके भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

मनोज रावत ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और अवसर देने के बजाय उन्हें अनिश्चितता और निराशा के माहौल में धकेला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->