अवैध हथियारों के जखीरे और 07 फर्जी लाइसेंस के साथ 5 गिरफ्तार।

अवैध हथियारों के जखीरे और 07 फर्जी लाइसेंस के साथ 5 गिरफ्तार
खबर शेयर करें:

अवैध हथियारों के जखीरे और 07 फर्जी लाइसेंस के साथ 5 गिरफ्तार।


काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाने के अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने कटोराताल क्षेत्र में देर रात एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार, 237 जिंदा कारतूस और 07 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। मामले में 3 मुकदमे दर्ज कर गिरोह के 5 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार (संख्या- UK18P 5046) को रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और दस्तावेज बरामद हुए:

01 ऑटोमैटिक राइफल (.22 बोर, 02 मैगजीन के साथ)

01 ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर, 02 मैगजीन के साथ)

01 पम्प एक्शन बन्दूक (12 बोर)

01 रिवाल्वर (.32 बोर)

237 जिन्दा कारतूस (अलग-अलग बोर के)

07 फर्जी कूटरचित शस्त्र लाइसेंस

इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य रूप से काशीपुर के निवासी सौरभ अग्रवाल (पुत्र राकेश अग्रवाल),गौरव अग्रवाल (पुत्र राकेश अग्रवाल),दीप्ति अग्रवाल (पत्नी सौरभ अग्रवाल) शामिल हैं:





खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->