झड़ीपानी के पास खाई में कार गिरने से चार की मौत, रेस्क्यू जारी।
देहरादून: मसूरी रोड पर झड़ीपानी के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
यह दुर्घटना आज (10 जून 2026) मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में हुई। यहाँ एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही डीडीआरसी (DCR) देहरादून की SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची।
घटनास्थल का इलाका बेहद दुर्गम और खड़ी ढलान वाला है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीमें शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाने के प्रयास में जुटी हैं। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों का विवरण इस प्रकार है:सत्यप्रकाश — निवासी: सोनीपत, हरियाणामानित (उम्र 19 वर्ष) — निवासी: गाजियाबाद, उत्तर प्रदेशसविता (उम्र 48 वर्ष) — पत्नी: धर्मवीर, निवासी: गाजियाबाद, उत्तर प्रदेशसंगीता (उम्र 46 वर्ष) — पत्नी: टीटू, निवासी: करोलबाग, दिल्लीपुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


