स्वच्छ तुंगनाथ, सुंदर तुंगनाथ" अभियान का पहला चरण पूरा।
पुजारी अभिषेक मैठाणी ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार।
रुद्रप्रयाग। विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में शुमार तुंगनाथ धाम में चलाए जा रहे वृहद स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान के बाद तुंगनाथ धाम के पुजारी अभिषेक मैठाणी ने बताया कि पूर्व में लिए गए संकल्प के अनुसार पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूरे धाम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण के तहत श्रद्धालुओं, स्थानीय व्यापारियों और मक्कूमठ के ग्राम प्रधान के सहयोग से चंद्रशिला से तुंगनाथ धाम तक सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। अब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसके अंतर्गत तुंगनाथ धाम से चोपता तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पुजारी अभिषेक मैठाणी ने इस जनजागरूकता और स्वच्छता मुहिम को बड़े स्तर पर सफल बनाने के लिए एसएचओ ऊखीमठ मनोज नेगी एवं पूरे रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने न केवल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि स्वयं अभियान में भाग लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं धाम क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य तुंगनाथ धाम और आसपास के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टि


