शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले 4 लोगों पर पुलिस का शिकंजा।
गोपेश्वर, 15 जून। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के नशे में हुड़दंग और हंगामा कर रहे चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
कोतवाली चमोली पुलिस को सूचना मिली कि चमोली बाजार में कुछ युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा और हुड़दंग कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान संजू गुर्जर पुत्र धर्मवीर निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), नदीम पुत्र सिकंदर निवासी गाजियाबाद तथा सोनी कुमार पुत्र गजेंद्र निवासी दिल्ली के रूप में हुई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर तीनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
वहीं थाना पोखरी क्षेत्र में विनायकधार के पास एक व्यक्ति के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा हंगामा जारी रखने पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।



