जनता मिलन में गूंजी सड़क, बिजली और पुल की समस्याएं।

जनता मिलन में गूंजी सड़क, बिजली और पुल की समस्याएं।
खबर शेयर करें:

जनता मिलन में गूंजी सड़क, बिजली और पुल की समस्याएं।

 डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।



गोपेश्वर, 15 जून। जनपद चमोली में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों और दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, वन, पर्यटन एवं पुल निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनता मिलन में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नैथोली निवासी सुरेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र में सड़क, विद्युत और वन विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाईं। गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सभा तोलमा के ग्रामीणों ने सुराईथोटा-तोलमा सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा झूला पुल की मरम्मत की मांग उठाई, जिस पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अलावा सानिया नेगी, गोविन्द राम, शुक्रू लाल और जसपाल सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, जल संस्थान, जल निगम, श्रम और आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े मामलों में जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->