हाई-प्रोफाइल ऑडियो-वीडियो केस में बड़ा एक्शन।

हाई-प्रोफाइल ऑडियो-वीडियो केस में बड़ा एक्शन।
खबर शेयर करें:

हाई-प्रोफाइल ऑडियो-वीडियो केस में बड़ा एक्शन।

पूर्व भाजपा विधायक  सुरेश राठौर की गिरफ्तारी ।

 डालनवाला पुलिस ने दर्ज मुकदमे में  भेजा जेल।


देहरादून। उत्तराखंड के हाई-प्रोफाइल ऑडियो-वीडियो विवाद में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर गंभीर धाराएं बढ़ाई थीं, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, इसी साल 5 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कोतवाली डालनवाला में एक लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों के साथ सांठगांठ कर एक सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र रचा। इसके तहत दोनों ने एक झूठी और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो क्लिप तैयार की, जिसमें आपसी बातचीत के जरिए भाजपा प्रभारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की गई। इस भ्रामक सामग्री को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने और उपद्रव/दंगे भड़काने का प्रयास भी किया गया था।

तहरीर के आधार पर डालनवाला पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 336(4), 353(2), 356(3) और 66(D), 66(E) आईटी एक्ट (IT Act) में मुकदमा पंजीकृत किया था।जांच में बढ़ी जबरन वसूली (Extortion) की धारा,

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने गहनता से जांच के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान मिले बयानों, सबूतों और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 308(6) बीएनएस (जबरन वसूली/Extortion) की वृद्धि की।इसके बाद डालनवाला पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार, 14 जून 2026 को अभियुक्त सुरेश राठौर को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला (देहरादून) भेज दिया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->