चमोली में भारी बारिश का कहर: पगनो गांव में घरों में घुसा मलबा।

चमोली में भारी बारिश का कहर: पगनो गांव में घरों में घुसा मलबा।
खबर शेयर करें:

चमोली में भारी बारिश का कहर: पगनो गांव में घरों में घुसा मलबा।

दो बुजुर्गों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया।



चमोली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। जोशीमठ क्षेत्र के पगनो गांव में मूसलाधार बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुस गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मलबा आने के दौरान दो बुजुर्ग अपने घर के अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

भारी बारिश के कारण गांव में लोगों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में मलबा भर गया है। स्थानीय लोग लगातार बारिश के बीच स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से राहत एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन भी क्षेत्र की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->