भारी बारिश में गरवाली गांव में आवासीय भवन के सामने ढहा पुश्ता, मकान को खतरा।

भारी बारिश में गरवाली गांव में आवासीय भवन के सामने ढहा पुश्ता, मकान को खतरा।
खबर शेयर करें:

भारी बारिश में गरवाली गांव में आवासीय भवन के सामने ढहा पुश्ता, मकान को खतरा।


**ऊखीमठ।** ग्राम पंचायत भींगी-पल्द्वाड़ी के ग्राम गरवाली में भारी बारिश के चलते श्रीमती साकंभरी देवी पत्नी श्री नरोत्तम प्रसाद के आवासीय मकान के सामने बना पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से आवासीय भवन पर खतरा मंडराने लगा है और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड-04 एवं प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश जिला पंचायत संगठन प्रीती पुष्पवान ने मामले से उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को तत्काल अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पटवारी को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत सदस्य प्रीती पुष्पवान ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पुश्ते के सुरक्षात्मक कार्य सहित आवश्यक कदम जल्द उठाए जाने चाहिए, ताकि बारिश के बीच किसी बड़े खतरे की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन और पुश्ते ढहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में संवेदनशील आवासीय भवनों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाना जरूरी है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->