स्वारना नदी में फंसे UPES के छह छात्र, 6 किमी पैदल ट्रैकिंग कर किया सुरक्षित रेस्क्यू।

स्वारना नदी में फंसे UPES के छह छात्र, 6 किमी पैदल ट्रैकिंग कर किया सुरक्षित रेस्क्यू।
खबर शेयर करें:

स्वारना नदी में फंसे UPES के छह छात्र,  6 किमी पैदल ट्रैकिंग कर किया सुरक्षित रेस्क्यू।



देहरादून। भारी बारिश के बीच स्वारना नदी के तेज बहाव के कारण जंगल में फंसे UPES विश्वविद्यालय के छह छात्रों को SDRF की टीम ने करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सकुशल रेस्क्यू कर लिया। सभी छात्रों की हालत सामान्य बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को UPES के छह छात्र देहरादून के थान गांव, मिसरास पट्टी स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी का बहाव बढ़ने से छात्र रास्ते में ही जंगल में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और नदी के बढ़े हुए जलस्तर के बीच SDRF जवानों ने करीब 6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों तक पहुंच बनाई। इसके बाद सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

SDRF अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए सभी छात्र सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->