चक्रव्यूह लीला का भव्य मंचन; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।

चक्रव्यूह लीला का भव्य मंचन; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।
खबर शेयर करें:

चक्रव्यूह लीला का भव्य मंचन; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।

ग्राम सभा डडोली में चक्रव्यूह लीला का भव्य मंचन; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।


डडोली: आज ग्राम सभा डडोली में आयोजित पाण्डव नृत्य के पावन अवसर पर 'चक्रव्यूह लीला' का अत्यंत भावपूर्ण और भव्य मंचन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।






लीला के दौरान कलाकारों ने अभिमन्यु वध और चक्रव्यूह भेदन के प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।


पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि"आज ग्राम सभा डडोली में आयोजित इस चक्रव्यूह लीला का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी पौराणिक परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। मुझे इस शुभ अवसर पर आमंत्रित करने के लिए मैं पाण्डव नृत्य कमेटी और समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->