रुद्रप्रयाग कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार, जोरदार प्रदर्शन।
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जनपद रुद्रप्रयाग में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और लंबे समय बाद भी पीड़िता के परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने मनरेगा योजना की अनदेखी और केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'मनरेगा' को कमजोर किया जा रहा है, जिससे गरीब मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। साथ ही बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता और सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





