खेल के मैदान में खिलाड़ियों ने सीखे आग से जंग के गुर, फायर फाइटर्स ने दिया 'सुरक्षा का मंत्र'

खेल के मैदान में खिलाड़ियों ने सीखे आग से जंग के गुर, फायर फाइटर्स ने दिया 'सुरक्षा का मंत्र'
खबर शेयर करें:

खेल के मैदान में खिलाड़ियों ने सीखे आग से जंग के गुर, फायर फाइटर्स ने दिया 'सुरक्षा का मंत्र'

लाइव डेमो से समझाए सुरक्षा के तरीके।

हानि को रोक सकता है।

खिलाड़ियों ने खुद संभाले अग्निशमन उपकरण।

अनुशासन ही सुरक्षा का आधार।






गोपेश्वर (चमोली): खेल के मैदान पर पसीना बहा रहे भविष्य के चैंपियंस ने आज केवल खेल की तकनीक ही नहीं, बल्कि जीवन बचाने की तकनीक भी सीखी। पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत, 09 जनवरी 2026 को फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँची।

जिला योजना के अंतर्गत स्टेडियम में चल रहे विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। फायर सर्विस की टीम ने आधुनिक उपकरणों के साथ खिलाड़ियों के बीच पहुँचकर उन्हें सिखाया कि आग लगने की स्थिति में घबराना नहीं, बल्कि साहस और सही तकनीक से उसका सामना करना ही असली जीत है।

प्रशिक्षण के दौरान फायर कर्मियों ने घरेलू गैस सिलेंडर, रसोई, स्कूल और बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग पर काबू पाने का लाइव डेमो दिया। टीम ने बताया कि आग लगने पर केवल भागना समाधान नहीं है, बल्कि सही समय पर सही उपकरण का उपयोग जान-माल की 

इस सत्र की सबसे खास बात यह रही कि खिलाड़ियों ने खुद आगे बढ़कर व्यावहारिक अभ्यास किया। फायर टीम के मार्गदर्शन में नन्हे चैंपियंस ने फायर एक्सटिंग्विशर की पिन खींचने से लेकर आग पर सटीक निशाना साधने तक का अनुभव लिया। खिलाड़ियों के लिए यह प्रशिक्षण किसी रोमांचक खेल से कम नहीं था।

फायर सर्विस टीम ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, "जिस तरह खेल में अनुशासन जरूरी है, वैसे ही जीवन में सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है।" स्टेडियम प्रशासन और खेल प्रशिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी आपात स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं।

इस विशेष अभियान में चालक नरेश सिंह, फायरमैन कृपाल सिंह, महिला फायरमैन सुदाशी और रुकमणी ने मुख्य भूमिका निभाई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->