आज सुबह मंदाकिनी नदी में बढ़ेगा जलस्तर, कुंड बैराज के खुलेंगे सभी गेट।
रुद्रप्रयाग: सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के प्रबंधन ने नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आज, 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को परियोजना के कुंड बैराज की सिल्ट फ्लशिंग (गाद सफाई) और रेडियल गेटों के रखरखाव (Maintenance) का कार्य किया जाना है।
इस प्रक्रिया के कारण आज सुबह 07:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बैराज के सभी गेट खोल दिए जाएंगे। गेट खुलने से मंदाकिनी नदी के जलस्तर और प्रवाह में अचानक भारी बढ़ोत्तरी होगी।
प्रबंधन ने जारी किए निर्देश:
नदी किनारे रहने वाले लोग खुद भी सुरक्षित रहें और अपने मवेशियों को नदी की ओर न जाने दें।
नदी क्षेत्र में खनन कार्य में जुटी संस्थाएं और व्यक्ति अपनी मशीनों और जानवरों को निर्धारित समय (सुबह 07:30 से दोपहर 02:00 बजे तक) के बीच नदी तट से दूर रखें।
परियोजना प्रबंधन ने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान को टाला जा सके।


