रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत।
रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल 2026। जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना रात 11:54 बजे SDRF नियंत्रण कक्ष को मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। राहत एवं बचाव कार्य के तहत SDRF टीम ने तत्काल अभियान शुरू किया, जिसमें एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का कार्य जारी है।
मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग,अमित सिंह (35 वर्ष), निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग,अंशुल (28 वर्ष), निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग
स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।




