पानी के टैंक में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत, SDRF ने बरामद किया शव।

पानी के टैंक में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत, SDRF ने बरामद किया शव।
खबर शेयर करें:

पानी के टैंक में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत, SDRF ने बरामद किया शव।


 (टिहरी गढ़वाल): जनपद के ग्राम कस्थल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पानी के टैंक में डूबने से एक स्थानीय युवक की अकाल मृत्यु हो गई। 

सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक युवक की मृत्यु  हो चुके थी।

सूचना पर तत्काल रवाना हुई SDRFघटना की जानकारी थाना घनसाली के माध्यम से SDRF (State Disaster Response Force) को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पोस्ट घनसाली से अपर उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष रेस्क्यू टीम तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल (ग्राम कस्थल) की ओर रवाना हुई।त्वरित रेस्क्यू, पर नहीं बच सकी जानSDRF टीम ने बिना समय गंवाए टैंक के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक को बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, काफी समय तक पानी में डूबे रहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम ने आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

मृतक की पहचान मुकेश सिंह पिता का नाम: श्री गंगा सिंहउम्र: लगभग 31 वर्षनिवासी: ग्राम कस्थल के रुप में हुई।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->