महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का खेल खेल रही भाजपा : कांग्रेस

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का खेल खेल रही भाजपा : कांग्रेस
खबर शेयर करें:

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का खेल खेल रही भाजपा : कांग्रेस


चमोली, (गोपेश्वर)। कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लागू कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक खेल खेल रही है और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो वह मौजूदा लोकसभा सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू क्यों नहीं करती। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करने में केंद्र सरकार टालमटोल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसे वर्तमान लोकसभा सीटों पर लागू करने के बजाय परिसीमन के बाद बढ़ाई जाने वाली सीटों पर लागू करने की योजना बना रही है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी शर्त के वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग करती है। साथ ही विशेष सत्र के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश के कई हिस्सों में चुनाव प्रक्रिया जारी है, तब इस तरह के कदम उठाना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसे लागू करने में किसी भी प्रकार की देरी या राजनीतिक चालबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->