आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें न्यायसंगत, कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ: गणेश गोदियाल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें न्यायसंगत, कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ: गणेश गोदियाल
खबर शेयर करें:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें न्यायसंगत, कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ: गणेश गोदियाल


ऊखीमठ: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज कांग्रेस का समर्थन मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।





इस अवसर पर पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अपनी सेवाएं देती हैं, बावजूद इसके उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं की मांगों को पूर्णतः न्यायसंगत बताते हुए उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इन बहनों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस  जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनी राजेन्द्र गोस्वामी,पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ गणेश तिवारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ऊखीमठ, विनोद राणा, पूर्व बीकेटीसी सदस्य शिव सिंह रावत, महिला मंगल अध्यक्ष आरती शैव ,डां कैलाश पुष्वाण, पूर्व  पार्षद वैली रावत, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रौथाण, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, महिवीर नेगी,उदय सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, संतोष शैव,नवू धर्माण,  स्थानीय महिला मंगल दल की महिला,हक हकूक धारी,जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->