451ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार।

451ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

451ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार।

डोईवाला निवासी कैम्पटी में 451 ग्राम चरस के साथ  गिरफ्तार ।


 थाना कैम्पटी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

टिहरी  में  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।  थाना कैम्पटी के उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा अपनी टीम के साथ अगलाड़ पुल के पास चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसूरी बैंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध जावा मोटरसाइकिल (संख्या UK 07 HB 6913) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर वाहन सवार युवक के कब्जे से 451 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रजत पाल (29 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार पाल के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर-05, बिचली जॉली ग्रांट (निकट शिव मंदिर), थाना डोईवाला, जनपद देहरादून का निवासी है।  पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कैम्पटी में मु0अ0सं0 70/2025 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->