पोखरी के बाद अब जिला मुख्यालय में भालू का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा पर हमला

पोखरी के बाद अब जिला मुख्यालय में भालू का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा पर हमला
खबर शेयर करें:

पोखरी के बाद अब जिला मुख्यालय में भालू का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा पर हमला।


गोपेश्वर (चमोली): जनपद चमोली में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पोखरी ब्लॉक में भालू के हमलों के बाद अब जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भी भालू ने दस्तक दे दी है। सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) गोपेश्वर की एक छात्रा पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से चोटिल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा जब स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से छात्रा बुरी तरह डर गई और बचाव की कोशिश में उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में भी वन विभाग को पत्राचार के माध्यम से इस तरह की अनहोनी की आशंका जताई गई थी। उन्होंने विभाग से स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और झाड़ियों के कटान की मांग की थी, लेकिन समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए।

हाल के दिनों में चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पोखरी और अब गोपेश्वर मुख्यालय में भालू के बढ़ते हमलों ने ग्रामीणों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आबादी वाले क्षेत्रों और स्कूलों के पास वन्य जीवों की आवाजाही को नहीं रोका गया, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग से मांग की है कि तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए ताकि छात्र-छात्राएं निडर होकर स्कूल जा सकें।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->