स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।

चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक तस्करी के खिलाफ एसपी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, एक तस्कर गिरफ्तार।


चमोली:  ज्योतिर्मठ पुलिस में आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ग्रीफ टीसीपी के पास तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 07.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रुपेश पँवार (28 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह पँवार के रूप में हुई है, जो कि ग्राम पाखी, ज्योतिर्मठ का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ में मुकदमा अपराध संख्या 42/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कप्तान की अपील: नशे के खिलाफ साथ दें जनता

एसपी चमोली ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे की अवैध बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->