सुदूर गाँव की छोटी सी आभा बिखेर रही है गायकी की चमक, सोशल मीडिया पर प्रतिभा का जलवा।

सुदूर गाँव की छोटी सी आभा बिखेर रही है गायकी की चमक, सोशल मीडिया पर प्रतिभा का जलवा।
खबर शेयर करें:

सुदूर गाँव की छोटी सी आभा बिखेर रही है गायकी की चमक, सोशल मीडिया पर प्रतिभा का जलवा।





रानीगढ़ (कांडा): प्रतिभा किसी परिचय या सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है रानीगढ़ क्षेत्र के सुदूरवर्ती गाँव कांडा की नन्ही बालिका आभा बिष्ट ने। आभा ने अपनी सुरीली आवाज और गायकी के हुनर से न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली (सिधौली) में कक्षा 6 की छात्रा आभा न केवल सुरों की पक्की है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल रहती है। स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि आभा पढ़ाई में भी बेहद होशियार है और हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। पहाड़ की इस नन्ही प्रतिभा को यदि सही मंच और प्रोत्साहन मिले, तो वह भविष्य में उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकती है। आभा के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->