सगे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई के दोनों हाथ काटे,

सगे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई के दोनों हाथ काटे,
खबर शेयर करें:

सगे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई के दोनों हाथ काटे,

बासर पट्टी के लस्याल गांव में खूनी संघर्ष।


घनसाली (टिहरी): उत्तराखंड के टिहरी जनपद स्थित घनसाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बासर पट्टी के लस्याल गांव में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया और गड़ासे से उसके दोनों हाथ काट दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। इस दौरान हुए हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर (ऋषिकेश एम्स) रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर विवाद की मुख्य वजह क्या थी। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं कि कैसे पारिवारिक रंजिश ने इतना हिंसक रूप ले लिया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->