20 वर्ष के लडके के कब्जे से 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद ।
नव वर्ष से पहले नशे पर करारा वार
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी/ए.एन.टी.एफ. की संयुक्त बड़ी कार्रवाई — 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
एस.ओ.जी./ ए.एन.टी.एफ. और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की चौकी घाट पुलिस टीम द्वारा घाट बैरियर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर आती एक स्विप्ट डिजायर कार को चैकिंग हेतु रोका गया तो कार में बैठे एक व्यक्ति राहुल कुमार निवासी भाटकोट कोतवाली-पिथौरागढ उम्र 20 वर्ष के कब्जे से कुल 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/21 NDPS Act के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।


