96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 गिरफ्तार।

96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ  02 गिरफ्तार।   


 चौकी जाजल  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07 AS 1242 (वेगनार कार) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 96 बोतल) सोलमेट ब्लू बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक रणजीत पुत्र झेलम दास, निवासी स्यासू, थाना छाम तथा उसके साथी दौलत सिंह पुत्र राय सिंह, निवासी ग्राम नेरी, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना नरेन्द्रनगर पर मु0अ0सं0 01/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी है।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->