वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
खबर शेयर करें:

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: वरदानी पार्क के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


पिथौरागढ़: जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वरदानी पार्क के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस बल और SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (CO) श्री के.एस. रावत और प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चंडाक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ललित डंगवाल ने स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।

इस दुखद दुर्घटना में मोहित जोशी (निवासी भवानीगंज, पुराना बाजार, पिथौरागढ़) की मृत्यु हो गई है। वहीं, 22 वर्षीय विनय वल्दिया (निवासी पौण, पिथौरागढ़) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->