सोमेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
उत्तराखंड में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर, श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थी। चेकिंग के दौरान भेंटा बर्शिला जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम (जिसमें अपर उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिलीप सिंह राणा के रूप में की है।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


