ई-रिक्शा चोरी में एक गिरफ्तार।

ई-रिक्शा चोरी में एक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 ई-रिक्शा चोरी में एक गिरफ्तार।


ई-रिक्शा चालकों की मेहनत पर डाका डालने वाला 'शातिर साथी' गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने बरामद किए चोरी के रिक्शा

हरिद्वार: रानीपुर थाना पुलिस ने पीठ बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हैरानी की बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी खुद भी एक ई-रिक्शा चालक है, जिसने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अपने ही साथियों के वाहनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया था।

पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-1 स्थित पीठ बाजार में ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं।पहला मामला 30 दिसंबर 2025 को कनखल निवासी एक युवक का ई-रिक्शा पीठ बाजार से चोरी हुआ।दूसरा मामला 02 जनवरी 2026 को रावली महदूद निवासी एक अन्य चालक का रिक्शा भी इसी स्थान से गायब हो गया।

लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए  रानीपुर पुलिस टीम ने मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जाल बिछाया। आज, 4 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान सेक्टर-04 के पास से एक संदिग्ध को दबोचा गया, जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों ई-रिक्शा बरामद कर लिए गए।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान अंकित (पुत्र हरिराज), निवासी बिजनौर (यूपी), वर्तमान निवासी भभूतावाला बाग, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद ई-रिक्शा चलाता था, लेकिन धंधे में उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने के कारण उसने रिक्शा चोरी का रास्ता चुन लिया।

रानीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के मेहनतकश ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या आरोपी के साथ इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->