2 घंटे में मौत, 80 हजार का बिल,57 हजार देने पर भी नहीं दिया शव।

2 घंटे में मौत, 80 हजार का बिल,57 हजार देने पर भी नहीं दिया शव।
खबर शेयर करें:

 2 घंटे में मौत, 80 हजार का बिल,57 हजार देने पर भी नहीं दिया शव।

चंदन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत।

 बिल को लेकर भारी हंगामा, 

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सौंपा गया शव।


 हल्द्वानी के मुखानी रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ इलाज के लिए आई एक महिला की मात्र 2 घंटे के भीतर मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा भारी-भरकम बिल थमाने और शव को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।

परिजनों के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहाँ महज 2 घंटे के भीतर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इतने कम समय के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 80 हजार रुपये का बिल थमा दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 57 हजार रुपये जमा कर दिए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन बाकी की रकम के लिए अड़ गया। आरोप है कि पूरी रकम जमा न होने तक अस्पताल ने शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया और उसे रोक कर रखा।

अस्पताल के इस रवैये से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। परिजनों ने अस्पताल पर संवेदनहीनता और लूट खसोट के गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दखल दिया और अस्पताल प्रबंधन से बात की, जिसके बाद बिना अतिरिक्त भुगतान के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और उनकी संवेदनहीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->