भाजपा पार्षद ने युवक की गोली मारकर की हत्या,
बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी में भाजपा पार्षद ने युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।
हल्द्वानी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सत्ता पक्ष के एक नेता पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। रामपुर रोड क्षेत्र में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर 24 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के इरादे से पार्षद अमित बिष्ट ने नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने और उसके लाइसेंस की वैधता की जांच शुरू कर दी है
मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।


