घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत
खबर शेयर करें:

घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।


गौचर (चमोली): जनपद चमोली के गौचर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ जंगल में घास लेने गई एक 38 वर्षीय महिला की 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रावलनगर (गौचर) निवासी किरण देवी (38 वर्ष) पत्नी श्री प्रकाश सिंह, सुबह जंगल में घास लेने गई थीं। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष और चौकी गौचर के माध्यम से SDRF को दी गई।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गौचर से इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एक टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात के अंधेरे और दुर्गम पहाड़ियों के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि महिला करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव तक पहुँचने में सफलता पाई। खाई से शव को बाहर निकालने के बाद, टीम उसे स्ट्रेचर के माध्यम से करीब 2-3 किलोमीटर के पैदल और कठिन रास्ते से होते हुए मुख्य सड़क तक लेकर आई।

एसडीआरएफ टीम ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए मृतका के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से जंगली और दुर्गम रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->