ज्वेलरी शॉप में हाथ साफ करने वाला शातिर 'फुद्दू' गिरफ्तार, महिला साथी की तलाश जारी

ज्वेलरी शॉप में हाथ साफ करने वाला शातिर 'फुद्दू' गिरफ्तार, महिला साथी की तलाश जारी
खबर शेयर करें:

 ज्वेलरी शॉप में हाथ साफ करने वाला शातिर 'फुद्दू' गिरफ्तार, महिला साथी की तलाश जारी।


देहरादून: राजधानी की रानीपोखरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की एक सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर अपनी महिला साथी के साथ मिलकर दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।

घटना पिछले वर्ष 21 मई 2025 की है, जब रानीपोखरी के भोगपुर स्थित 'रुचि ज्वेलर्स' में एक महिला और एक युवक ग्राहक बनकर आए। शातिर दंपत्ति (साथियों) ने दुकानदार को अपनी बातों के जाल में फंसाया और मौका पाकर कीमती आभूषण पार कर दिए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी और मुखबिरों की सहायता से आरोपी को ट्रैक किया।  पुलिस ने सूर्यधार रोड तिराहा, भोगपुर के पास से अभियुक्त आफताब खान उर्फ फुद्दू (निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आफताब अपनी महिला साथी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब इस मामले में शामिल फरार महिला की तलाश में दबिश दे रही है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->