मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में किया एकदिवसीय उपवास।

मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में किया एकदिवसीय उपवास।
खबर शेयर करें:

मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में किया एकदिवसीय उपवास।




गोपेश्वर (चमोली): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज, 11 जनवरी 2026 को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में "मनरेगा बचाओ संग्राम" का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मनरेगा श्रमिकों ने बस स्टैंड तिराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय उपवास रखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा ग्रामीणों के लिए काम के कानूनी अधिकार की गारंटी है। वर्तमान परिस्थितियों में इस योजना के मूल स्वरूप से हो रही छेड़छाड़ के विरुद्ध आवाज उठाना आवश्यक हो गया है ताकि श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सके।

जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा को पुनः अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल करवाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, वरिष्ठ यूथ नेता मुकुल बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवतार सिंह सनवाल, कुंवर सिंह भंडारी और अरुणा डंडवासी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->